सोहावल-अयोध्या 7 अप्रैल (आरएनएस)। समथर झांसी निवासी संत बलराम दास ने 21 मार्च को राष्ट्रीय राजमार्ग से मां कामाख्या असम के लिए पैदल पदयात्रा शुरू किया है। यात्रा के 18वें दिन अयोध्या जनपद के रौनाही पड़ाव पर हुई मुलाकात के दौरान बताया कि सन 2023 से उनकी विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए पैदल पदयात्रा शुरू हुई हैं। इससे पूर्व महाकाल का तीन बार पदयात्रा कर दर्शन कर चुके हैं। पूंछे जाने पर बताया कि लगभग 2 हजार 22 सौ किलोमीटर की यह पैदल यात्रा जून माह के किसी भी तारीख को पूर्ण होने की संभावना है। जिसके बाद दर्शन पूजन होगा। उसके बाद ट्रेन द्वारा अपने पैतृक गांव जाएंगे। सावन मास में पुन: महाकाल के दर्शन के लिए अपने घर से पैदल रवाना होंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

