प्रयागराज 7 अप्रैल (आरएनएस)। एएस हनुमानगंज क्लब और वर्मा क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर पांचवी केएस स्पोट्र्स ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
एएस हनुमानगंज क्लब के प्रेरक पाल (5-3-02-4) गेंदबाजी में चमके तो वर्मा क्लब के कार्तिकेय सिंह (139 नाबाद, 89 गेंद, 25 चौके) ने शतकीय पारी खेली।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में किड्स प्रयागराज क्लब की टीम 24 ओवर में 82 रन (शौर्य तिवारी 21, अबीर 17, प्रेरक पाल 4/02, अनुभव गुप्ता 3/13, मयंक यादव श्रेयांश सिंह व अंश यादव एक-एक विकेट) पर सिमटी। जवाब में एएस हनुमानगंज क्लब ने 13.1 ओवर में दो विकेट पर 84 रन (अर्पित राय 49 नाबाद, राघव मिश्रा व अर्पित बघेल एक-एक विकेट) बना लिए। प्रेरक पाल को रणजी क्रिकेटर ध्रुव प्रताप सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
चक हरिहर वन झूसी मैदान पर वर्मा क्लब ने 30 ओवर में चार विकेट पर 243 रन (कार्तिकेय सिंह 139 नाबाद, सुजीत सरोज 57, प्रिंसिपल, कमल सिंह, सचिन यादव व अल्तमश एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में किशोरी लाल क्लब की टीम 26 ओवर में 189 रन (प्रिंस पाल 75, कुणाल पाल 46, धैर्य मालवीय 3/15, अंकुश सिंह 2/10, सुजीत सरोज व मंगलेश एक-एक विकेट) पर सिमट गई। कार्तिकेय सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

