प्रयागराज 7 अप्रैल (आरएनएस)। रेलगांव क्लब ने आशीष नेहरा गल्र्स क्लब को 6 विकेट से हराकर शशि द्विवेदी अंडर-14 बालक एवं बालिका क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में जगह बना ली। डीएवी कालेज मैदान पर मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में आशीष नेहरा गल्र्स क्लब ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 223 रन (खुशी पांडेय 92, मीनाक्षी यादव 52, आदित्य 3/34, आयुष्मान वर्मा व सिद्धार्थ अग्रवाल एक-एक विकेट) बनाए।
जवाब में रेलगांव क्लब ने 38.1 ओवर में चार विकेट पर 224 रन (मोहम्मद अशरफुल 23 नाबाद, उद्गम श्रीवास्तव 44, रेहान वजाहत 42 नाबाद, आरव गुप्ता 41, मोहम्मद अकसम अली 23, कात्यायनी पाठक, मीनाक्षी यादव व प्रियंका गुप्ता एक-एक विकेट) बना लिए। मैच में अजय कुमार और मोहम्मद आरिफ अंपायर एवं मोहम्मद सैफ स्कोरर रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

