थाना धूमनगंज के सामने की सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग
प्रयागराज 7 अप्रैल (आरएनएस)। प्रीतमनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश गुप्ता की नेतृत्व में मंगलवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देते हुए मांग की कि थाना धूमनगंज के सामने की मुख्य सड़क पर अतिक्रमण हटाया जाए।
ज्ञापन में कहा गया है कि पीडीए द्वारा कॉलोनी में प्रवेश के लिए 60 फीट चौड़ा मुख्य मार्ग बनाया गया था, लेकिन वर्तमान में यह सड़क अतिक्रमण के कारण केवल 30 फीट चौड़ी रह गई है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है।
ज्ञापन में कहा गया है कि थाना धूमनगंज द्वारा स्वयं अतिक्रमण किया गया है और मुकदमों से संबंधित चार पहिया वाहन भी अव्यवस्थित रूप से सड़क पर खड़े रहते हैं, जिससे आवागमन बाधित रहता है। व्यापारियों ने ज्ञापन देते हुए मांग की है कि उक्त अतिक्रमण को हटाकर सड़क को उसकी मूल 60 फीट चौड़ाई में विकसित किया जाए, ताकि आवागमन सुगम हो सके और क्षेत्र के व्यापारियों एवं आम नागरिकों को राहत मिल सके।
ज्ञापन देने वालों में
शहर पश्चिम व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र द्विवेदी, प्रीतम नगर व्यापार मंडल के महामंत्री राकेश जैन, कोषाध्यक्ष मनीष सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद अमरजीत सिंह आदि व्यापारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

