पिथौरागढ़,07 अपै्रल (आरएनएस)। पिथौरागढ़ के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय टकाना में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंगलवार को मुख्य अतिथि पार्षद विक्रम वाल्मीकि ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों पर पुष्पवर्षा की गई। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक त्रिलोचन जोशी,सतीश चंद्र,कविता धामी,अमित रावत,दीप्ति नेगी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

