बस्ती 7 अप्रैल (आरएनएस) इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डा. प्रमोद कुमार चौधरी ने निजी और प्रोफेशनल व्यस्तता के कारण पद से त्याग पत्र दे दिया है।
जिलाधिकारी को दिये पत्र में डा. प्रमोद कुमार चौधरी ने कहा है कि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के मानवीय कार्यो और मकसदों में योगदान देना उनके लिए खुशी और सम्मान की बात है। उन्होने अपने कार्यकाल के दौरान सभी सदस्यों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुये जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर बदलाव के लिये जरूरी व्यवस्था करायी जाय। कहा कि पद पर न रहते हुये भी रेड क्रास सोसायटी के सदस्य के रूप में उनका सहयोग सदैव बना रहेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

