आजमगढ़ 07 अप्रैल(आर एन एस)पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की स्वीकृति के बाद जनपद में अपनी जिम्मेदारियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले उप-निरीक्षक (एसएसपी क्कक्रह्र) विनय कुमार सिंह को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया।मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने उनके कंधों पर तीन स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने अपने पुलिस करियर में मेहनगर, तरवा, गंभीरपुर और बिलरियागंज थानों में महत्वपूर्ण पदों थानाध्यक्ष के रूप में सेवा दी है। उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण की हमेशा सराहना की गई है।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बूढऩपुर कौस्तुभ त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल भी मौजूद रहीं। सभी ने उनकी सेवाओं की प्रशंसा की और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने की कामना की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

