आजमगढ़ 07 अप्रैल(आर एन एस)। सिधारी थाना अंतर्गत बैठौली निवासी निलेश यादव पुत्र रामबचन यादव द्वारा शिकायत की गई कि अज्ञात नंबर से प्राप्त फर्जी ई-चालान एप डाउनलोड करने पर उनका मोबाइल हैक हो गया, जिससे उनके खाते से 15,200/- रुपये कट गए। इस संबंध में तत्काल साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर फोन करके साइबर शिकायत दर्ज करायी गयी।
उक्त शिकायत पर थाना सिधारी साइबर टीम द्वारा साइबर सेल आजमगढ़ की तकनीकी सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए नियमानुसार प्रक्रिया अपनाकर पीडि़त के खाते में 15,200/- रुपये वापस कराए गए।
पुलिस द्वारा आवेदक को जागरूक किया गया कि किसी भी अज्ञात लिंक/एप को डाउनलोड न करें, ओटीपी या निजी जानकारी साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या ष्4ड्ढद्गह्म्ष्ह्म्द्बद्वद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ पर शिकायत दर्ज करें अथवा नजदीकी साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

