आजमगढ़ 07 अप्रैल(आर एन एस)
थाना सिधारी क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती द्वारा मानसिक तनाव के चलते इंस्टाग्राम पर आत्महत्या संबंधी वीडियो पोस्ट किया गया, जिस पर मेटा कंपनी से प्राप्त अलर्ट के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मात्र 08 मिनट में मौके पर पहुंचकर बेहोश युवती को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई।
उपचार उपरांत पुलिस द्वारा युवती की काउंसलिंग भी की गई, जिस पर उसने भविष्य में ऐसा कदम न उठाने का आश्वासन दिया। परिजनों द्वारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया गया।
सराहनीय कार्य के लिए आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में थाना सिधारी के उ0नि0 जावेद सिद्दिकी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि सोशल मीडिया से प्राप्त ऐसे संवेदनशील अलर्ट पर आजमगढ़ पुलिस तत्काल कार्रवाई कर मानव जीवन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
उक्त अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बूढऩपुर कौस्तुभ त्रिपाठी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

