चित्रकूट 7 अप्रैल (आरएनएस)। डीएम के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की अध्यक्षता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय शशांक शेखर शुक्ला सहित अधिकारी व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्कूल चलो अभियान की रैली का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जीजीआईसी कर्वी में सम्पन्न कराया गया।
स्कूल चलो रैली की शुरूआत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। जिसमें विभिन्न परिषदीय मान्यता प्राप्त स्कूलों के बच्चे, शिक्षक, शिक्षिकायें, जीजीआईसी कर्वी से होते हुये धनुष चैराहा, कर्वी बाजार से जीजीआईसी में समापन हुआ। इस रैली के माध्यम से 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों एवं अभिभावकों को विद्यालय में नामांकन कराने के लिए विभिन्न नारों के माध्यम से अभिप्रेरित एवं जागरूक किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

