चित्रकूट 7 अप्रैल (आरएनएस)। डीएम कार्यालय में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी परीक्षा में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनांतर्गत नि:शुल्क कोचिंग संस्थान के छात्र दिवाकर सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह निवासी ग्राम बाबूपुर पहाड़ी का चयन हुआ। इस अवसर पर डीएम पुलकित गर्ग ने चयनित अभ्यर्थी को सम्मानित किया। कहा कि जिले के प्रतियोगी छात्र, छात्राएं मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनांतर्गत नि:शुल्क कोचिंग संस्थान में प्रवेश लेकर अपनी तैयारी कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। राजकीय जिला पुस्तकालय में स्थित कोचिंग संस्थान में सिविल एक दिवसीय नीट जेईई की कक्षाएं संचालित हैं। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी डॉ वैभव त्रिपाठी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

