चित्रकूट 7 अप्रैल (आरएनेस)। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अन्तर्गत जनपद में चल रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत माह जनवरी 2026 से अब तक कुल 8511 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाये जा चुके है। जनपद में अब तक कुल लक्ष्य 531888 के सापेक्ष 315882 कार्ड की उपलब्धि प्राप्त की जा चुकी है जो कुल लक्ष्य का 59.39 प्रतिशत है तथा वर्तमान में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अन्तर्गत जनपद की प्रदेश में 27वीं रैंक है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा भूपेश द्विवेदी द्वारा जनपद के समस्त जनमानस से अपील की गई है कि वर्तमान में प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत संचालित ब्लॉकों में ग्रामवारध्वार्ड वार आयोजित कैम्पों में पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनवाते हुये शासन द्वारा किये गये प्रयासों को सफल बनायें। जनपद के समस्त नागरिक अपने राशन कार्ड एवं आधार कार्ड के साथ उपरोक्त कैम्पों अथवा नजदीकी सीएचसा एवं आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों पर जाकर आयुष्मान भारत योजना की सूची में अपनी पात्रता जाँच करवा लें, उक्त पात्रता जाँच में नाम पाये जाने पर वे अपना आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनवा सकते हैं। 70 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को आयुष्मान कार्ड हेतु केवल अपना आधार कार्ड ले जाना ही अनिवार्य है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लाभार्थी में भारत वर्ष में योजना से जुड़े किसी भी राजकीय अथवा निजी चिकित्सालय में भर्ती होकर पांच लाख रूपये की सीमा तक अपना नि:शुल्क इलाज करवा सकते हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

