चित्रकूट 7 अप्रैल (आरएनएस)। आरके सिंह हॉस्पिटल एण्ड इन्सटीट्यूट ऑफ मेडिकल साइन्सेस रगौली में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में आठ यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर का शुभारम्भ प्रधानाचार्य खेमचन्द, डॉ आदित्य मोहन गुप्ता चिकित्साधिकारी जिला संयुक्त चिकित्सालय ने फीता काटकर किया। शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं में संदीप, अतुल, अनुज कुमार, रोहित सिंह, कुबेर सिंह, अर्पित सिंह, रजनीश कुमार सिंह शुभम रहे। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में चिकित्साधिकारी डॉ आदित्य मोहन गुप्ता, परामर्शदाता शंकरदीन, संदीप कुमार, विशाल कुमार प्रयोगशाला प्रविद्यज्ञ, अशोक कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

