चित्रकूट 7 अप्रैल (आरएनएस)। विभागीय आदेश के अनुपालन में डीएम एवं बीएसए के निर्देशानुसार समुदाय में अभिभावकों को बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों, कंपोजिट विद्यालयों में शासन से उपलब्ध कराई गई सुविधाओं से परिचित कराने तथा 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन निकटतम परिषदीय विद्यालय में कराने के लिए जागरूकता वाहन को मऊ एसडीएम रामऋषि रमन, पूजा गुप्ता व कृष्णदत्त पाण्डेय खण्ड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन छिपीहा, मऊ, मैदाना, गेरूहा, डाक बंगला, यमुना रोड, बौसड़ा आदि स्थानों में स्थानीय निवासियों से संपर्क करते हुए उन्हें बच्चों का नामांकन निकटतम परिषदीय विद्यालय में कराने को प्रेरित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अमित द्विवेदी ने नगरवासियों से बच्चों का नामांकन अवश्य कराने की अपील की। इस मौके पर कंपोजिट विद्यालय मऊ के सहायक अध्यापक आलोक गर्ग, अखिलेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

