हरगांव/सीतापुर 7 अप्रैल (आरएनएस)। हरगांव थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक किसान पर आवारा सांड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गदनापुर गांव निवासी लोकनाथ (55) रोजाना की तरह घर के बाहर बंधे मवेशियों को चारा डालने गए थे। इसी दौरान एक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह घायल कर लहूलुहान कर दिया। परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों मुलायम, गोपी, सुनील, गोविन्द व गुड्डू ने बताया कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे ऐसे हादसे आम होते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

