सीतापुर 7 अप्रैल (आरएनएस)। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने के उद्देश्य से सकरन थाना परिसर में मंगलवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने की, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बैठक में 14 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि सभी कार्यक्रम शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। उन्होंने रैली और प्रभात फेरी के दौरान डीजे पर आपत्तिजनक व अमर्यादित गाने न बजाने के निर्देश दिए। साथ ही डीजे संचालकों से तेज आवाज में संगीत न बजाने की भी अपील की। एसएसआई सतीश चन्द्र ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। इस मौके पर एसआई देवेंद्र सिंह, राजकुमार, तसव्वर खां, आरएन द्विवेदी सहित छंगालाल भारती, रामू गौतम, संजय कुमार, शेखरी यादव, केशवराम भार्गव, वकील खान, गौतम जायसवाल समेत क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

