सीतापुर 7 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद में समाज सेवा के क्षेत्र में एक बार फिर सराहनीय पहल सामने आई है। समाजसेवी सागर गुप्ता ने स्वागोर्थान सेवा समिति को मुक्तिधाम यात्रा के लिए दूसरा शव वाहन दान किया है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। ज्ञात हो कि लगभग तीन वर्ष पूर्व भी सागर गुप्ता द्वारा इसी समिति को एक शव वाहन दान किया गया था। अब दूसरा वाहन उपलब्ध कराकर उन्होंने अपने सेवा कार्यों को और मजबूती प्रदान की है। इस नए वाहन से शवों को सम्मानपूर्वक मुक्तिधाम तक पहुंचाने में आसानी होगी, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इससे काफी सहायता मिलेगी, जिन्हें ऐसे समय में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र बाजपेयी, महामंत्री कमल कुमार वैश्य, कोषाध्यक्ष सचिन रस्तोगी, वरिष्ठ कोषाध्यक्ष राजू सक्सेना, सभासद विनोद गिहार, मोनू दीक्षित, सूरज शर्मा, दिलीप पाल, आशीष वर्मा, संदीप मौर्य सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने सागर गुप्ता के इस योगदान को मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए आभार व्यक्त किया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि उनका यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है। जिसकी हर ओर सराहना हो रही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

