तम्बौर/सीतापुर 7 अप्रैल (आरएनएस)। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान चोरी की योजना बना रहे तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से चोरी में प्रयुक्त उपकरणों के साथ एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार तीनों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मंगलवार को पुलिस ने कस्बे के रेउसा तिराहे के निकट सोहारिया ईंट भ_े के पास से ग्राम रोहिया शिवपुर निवासी मनोज पुत्र शंकर, ग्राम ककरहा निवासी असहेल पुत्र शरीफ तथा मोहल्ला सिर्सटोला निवासी सलमान उर्फ इरशाद पुत्र याकूब को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो लोहे की सरिया, पेचकस, प्लास, टार्च और चाबी के गुच्छे बरामद हुए। वहीं मनोज के पास से 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी मिला। बरामदगी के आधार पर थाना स्तर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अमित दुबे, शीतला प्रसाद यादव, कांस्टेबल प्रतीक चैधरी, अनुज कुमार, अंकित कुमार व रिंकू भाटी शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

