सीतापुर 7 अप्रैल (आरएनएस)। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) दुर्गेश कुमार सिंह ने जिला न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में मौजूद सुरक्षा प्रबंधों का गहन जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने न्यायालय में आने-जाने वाले लोगों की सघन चेकिंग सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने परिसर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर भी जोर दिया, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न उत्पन्न हो। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि न्यायालय जैसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

