सीतापुर 7 अप्रैल (आरएनएस)। सिधौली नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सामाजिक सेवा संस्थान में मंगलवार को भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन कर पीसीएस बैच 2024 में असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) पद पर चयनित कुमारी पूर्णिमा यादव को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में हुआ। आयोजन के सूत्रधार शिक्षाविद् आर. डी. वर्मा गुरुजी रहे। जबकि संयोजन एडवोकेट राम प्रकाश यादव एवं पुष्पेंद्र सिंह ने संभाला। मंच संचालन भी राम प्रकाश यादव द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। मुख्य अतिथि एपीओ अर्चना सिंह ने पूर्णिमा यादव की सफलता को क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। मुख्य वक्ता साहित्यकार डॉ. देवेंद्र कश्यप निडर ने संघर्ष और निरंतर प्रयास को सफलता का मूल मंत्र बताया। डॉ. चंद्रशेखर प्रजापति ने भी शुभकामनाएं दीं। अंत में पूर्णिमा यादव ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, गुरुजनों और मार्गदर्शकों को दिया। कार्यक्रम में प्रधान राम प्रताप सिंह, जितेन्द्र गुप्ता, सरिता भार्गव सहित कई लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

