सीतापुर 7 अप्रैल (आरएनएस)। बार एसोसिएशन सीतापुर के वार्षिक चुनाव सत्र 2026-27 के तहत मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हुई। बार एसोसिएशन कार्यालय में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन मृत्युंजय बख्स श्रीवास्तव एडवोकेट की अध्यक्षता एवं सहायक चुनाव अधिकारियों की उपस्थिति में सुबह 11 बजे से नामांकन कार्य प्रारंभ हुआ। अपराह्न 3 बजे तक कुल 27 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अध्यक्ष पद के लिए दया शंकर बोस, अक्षय सहाय, हरीश कुमार त्रिपाठी, गिरीश चंद्र मिश्र और राम मोहन पांडेय ने नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सीमा खान, ज्येष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रोहित मेहरोत्रा व सुभाष कुमार वर्मा ने दावेदारी पेश की। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आदित्य कुमार वर्मा, शोभित कुमार दीक्षित व अभय कुमार वर्मा मैदान में हैं। महासचिव पद पर बृजेन्द्र कुमार पांडेय, सुधीर शर्मा व मो. तारिक फारूकी ने नामांकन दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद पर भानु प्रकाश श्रीवास्तव व शैलेन्द्र श्रीवास्तव, जबकि संयुक्त सचिव (प्रशासनिक) के लिए अखिलेश कुमार मिश्र व अनुज कुमार पाल ने नामांकन किया। अन्य पदों पर भी कई प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। सभी नामांकन पत्र एल्डर्स कमेटी को विधिवत सौंपे गए। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

