प्रणित शुक्ला
बालाघाट,08 अपै्रल (आरएनएस)। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र के ग्राम मुरझड़ मे बीती रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन कि टककर से 38 वर्षीय युवक कि मौत हो गई है.मृतक कि पहचान पुष्पराज बोपचे था जो कि वार्ड नंबर 2 कटंगी का निवासी था. मिली जानकारी अनुसार कटंगी के ग्राम महदोली का रहने वाला पुष्पराज बोपचे दवाई कंपनी मे मेडिकल रिप्रनसेन्टेटिव (एम आर )का काम करता था. और वर्तमान मे कटंगी के वार्ड नंबर 2 मे अपनी पत्नी व 2 बेटियों के साथ रहते थे. सोमवार 6 अप्रैल कि देर शाम पुष्पराज बोपचे अपनी प्लेटीना बाइक से लालबर्रा से वारासिवनी आ रहे थे. तभी कृषि महाविद्यालय मुरझड़ के आगे मोड़ पर वारासिवनी कि ओर से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने पुष्पराज कि बाइक को जोरदार टककर मार दी जिससे पुष्पराज गंभीर रूप से घायल हो गए. टककर इतनी जबरदस्त थी कि पुष्पराज कि बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद अज्ञात वाहन का चालक वाहन लेकर मौके से रफू चककर हो गया. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगो व राहगीरों द्वारा इसकी जानकारी तत्काल 112 पुलिस को दी गई. कुछ देर मे ही मौके पर पहुंची 112 पुलिस वाहन से लहूलुहान स्थिति मे पड़े पुष्पराज को वारासिवनी सिविल अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी सिविल अस्पताल पहुँच गए. रात होने के चलते पुष्पराज के शव को फ्रिजर मे सुरक्षित रखवाया गया वही मंगलवार कि सुबह पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार हेतु शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस ने मर्ग कायमी कर घटना स्थल के आसपास रहने वाले लोगो से पूछताछ कर अज्ञात वाहन कि तलाश शुरू कर दी है.
रफ्तार ने लील ली 38 वर्षीय युवक कि जिंदगी
हृदयविदारक हादसे मे रफ्तार ने एक बार फिर एक 38 वर्षीय युवा कि जिंदगी लील ली है.बढ़ती सड़क दुर्घटनाओ को रोकने के लिए तमाम प्रयास और अभियान चलाए जा रहे है बावजूद इसके क्षेत्र मे सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. सड़क पर अंधाधुंध गति से दौड़ते 2 पहिया और 4 पहिया वाहन हवाओ से बात करते नजर आते है. जो इस तरह के गंभीर हादसों का सबब बन रहे है.वही नाबालिग भी वाहनों कि तेज रफ्तार मे किसी से पीछे नहीं है.पिछले कुछ माह मे ईलाके मे कई सड़क दुर्घटनाए हो चुकी है.पूर्व मे भी अज्ञात वाहनो से हुए हादसों मे कुछ लोगो कि मौत हो चुकी है. विडंबना है कि आज तक इन मामलो का खुलासा नहीं हो पाया है. फिलहाल मुरझड़ हुए इस हादसे के जिम्मेदार अज्ञात वाहन व उसके चालक का जल्द से जल्द पता लगाना पुलिस के लिए एक चुनौती है.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

