राजनांदगांव 8 अप्रैल (आरएनएस) कबाड़ी कारोबार की आड़ में चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त का बड़ा नेटवर्क पुलिस ने एक ही दिन में ध्वस्त कर दिया, लगातार मिल रही शिकायतों और चोरी की वारदातों में कबाड़ियों की संलिप्तता के इनपुट पर एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के पर्यवेक्षण में 7 अप्रैल 2026 को 7 विशेष टीमों ने एक साथ शहर और आसपास के इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की और देखते ही देखते लाखों का अवैध कबाड़ जब्त कर लिया, चिखली चौकी क्षेत्र के खैरागढ़ रोड स्थित सफीक खान उर्फ बैगा के यार्ड में संचालक शेख शहबाज के ठिकाने पर रेड मारकर 17,210 किलो लोहे का माल, मिनी ट्रक CG 09 ZH 5646 सहित करीब 11 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया, इसी क्षेत्र में एलपीजी गोदाम के पास मोहम्मद इमरान खान के यार्ड से 27 चारपहिया वाहनों के नंबर प्लेट, 14 इंजन-चेसिस, 120 व्हील चक्के और भारी मात्रा में वाहन पार्ट्स करीब 5 लाख रुपये के जब्त किए गए, कोतवाली क्षेत्र के कन्हारपुरी लखोली में मोहम्मद अनीश के कबाड़ी दुकान से 500 किलो लोहे का सामान, गैस सिलेंडर और अन्य मटेरियल करीब 1 लाख रुपये का मिला, थाना सोमनी के जोरातराई में अल्ताफ हुसैन के यार्ड में ट्रक MH 40 Y 0585 में भरे लोहे के पाइप, रॉड, एंगल, डिस्क और वाहन पार्ट्स करीब 15 लाख रुपये के बरामद हुए, कैलाश नगर में मुस्ताक बिबा के ठिकाने से एल्युमिनियम पाइप, इंजन और मशीनरी करीब 1 लाख रुपये की जप्त की गई, कंचन बाग लखोली में मोहम्मद सलीम के दुकान से लोहे का स्क्रैप, बैटरी सेल और अन्य सामग्री करीब 75 हजार रुपये की मिली, वहीं ममता नगर में रफीक के कबाड़ी दुकान से घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान बरामद किया गया, इस पूरी कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक वैषाली जैन, एसडीओपी मंजुलता बाज, निरीक्षक भूषण चंद्राकर, रमेश पटेल, मिलन सिंह और कोतवाली, सोमनी व चिखली पुलिस की संयुक्त टीमों ने समन्वित ऑपरेशन चलाया और कुल मिलाकर करीब 32 लाख रुपये का अवैध कबाड़ जब्त कर लिया, पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि जब्त सामान किन-किन चोरी की वारदातों से जुड़ा है और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं, इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि कबाड़ी की आड़ में चल रहे अवैध धंधे पर अब पुलिस की कड़ी नजर है—याद रखें, चोरी का माल खरीदना भी उतना ही बड़ा अपराध है जितना चोरी करना।


