0 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राही को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कराया गृह प्रवेश
0 दरभा मण्डल के ग्राम धुड़मारास का सघन दौरा किया, ग्रामीण हितग्राहियों के घर-घर पहुंच सीधा संवाद किया
0 13 .64 लाख के कार्यों का लोकार्पण किया, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली
0 क्षेत्र का विकास व जनता की सेवा, भाजपा का संकल्प – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव
जगदलपुर, 08 अप्रैल (आरएनएस)। 47 वां स्थापना दिवस मना रही भारतीय जनता पार्टी 7 से 12 अप्रैल तक सघन जनसंपर्क करने गांव चलो घर चलो अभियान चला रही है। आज बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दरभा मण्डल के ग्राम धुड़मारास में पहुंच कर गांव चलो घर चलो अभियान की शुरुआत की? और धुड़मारास की ग्रामीण जनता से सीधे संवाद करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए चर्चा की। सीधे संवाद में गांव के ग्रामीणजनों के साथ मंडिया पेज और बड़ा साथ में बैठकर खाकर आनंद लिया। साथ ही लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं से रूबरू होकर संबंधित अधिकारियों को समाधान करने का निर्देश दिया।
दरभा मंडल में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास का विधिवत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने हितग्राही को गृह प्रवेश करवाया। धुड़मारास में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हितग्राही जलदेव कश्यप पिता बलीराम कश्यप का विधिवत पूजा अर्चना कर फीता काट कर गृह प्रवेश करवाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने हितग्राही जलदेव कश्यप को नये आवास के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान हितग्राही जलदेव कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी व स्थानीय विधायक किरण देव का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। जलदेव कश्यप ने कहा पक्का मकान निर्माण से हमारे परिवार का जीवन स्तर में सुधार होगा।
किरण देव ने कहा कि केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भाजपा सरकार की मंशा है। गांव चलो घर चलो अभियान का यही उद्देश्य भी है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिलें हमारा उद्देश्य है।
गांव चलो घर चलो अभियान में ग्राम धुड़मारास में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने 13.64 लाख की लागत से प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का लोकार्पण किया। इस दौरान देव ने ग्राम का सघन भ्रमण किया और प्रधानमंत्री आवास योजना के ग्रामीण हितग्राहियों के घरों में जाकर बातचीत की। महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं से भी चर्चा की और जनता से सीधे संवाद कर उनसे चर्चा किया। साथ ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ जमीन में बैठकर भोजन किया। ग्रामीणों ने बताया कि जामावाड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना , महतारी वंदन,राशन संबंधित, पेंशन,पेयजल की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास हो रहा है। गांव, गरीब, किसान, महिला व युवाओं के विकास करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला गैस, किसान सम्मान निधि, महतारी वंदन योजना, पेंशन योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर,पीएम सूर्य घर योजना, वीबी रामजी योजना हमारे गांव के लोगों के विकास के उद्देश्य को पूरा करने की लागू की है, जिसका लाभ सभी को मिल रहा है। देव ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में जनता को लाभ मिला है । प्रदेश में 70 लाख महिला बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है । उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं व किसानों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहाना करते प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक किरण देव का सहृदय धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि करोड़ों के विकास कार्य क्षेत्र में जनता के मांग के अनुरूप हो रहे हैं। जिसमें सड़क,नाली, पुलिया,डोम शेड , देवगुड़ी का उन्नयन, पानी व्यवस्था,विधुत संबंधित,शिक्षा जैसे सुविधाएं व अन्य विकास कार्य हो रहे हैं। वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मानकदई कश्यप, , उपाध्यक्ष हरि प्रसाद कश्यप, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, संपत्ति नाग, मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम,गागराराम नाग, फूलसिंह सेठिया, अनंत कश्यप, संरपंच गेनबती बधेल नारायण,नकूल ठाकुर,मंगल दई विष्णु कश्यप, दिनेश पांडे, मुन्नू सिंह, सीईओ वीरेंद्र बहादुर सिंह,बीईओ जगदीश पात्र व काफी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

