0 आयोजनों के लिए नई ध्वनि व्यवस्था की सौगात
रायपुर, 08 अप्रैल (आरएनएस)। रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं सांस्कृतिक आयोजनों को और अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। वरिष्ठ पत्रकार श्री संदीप तिवारी के सौजन्य से प्रेस क्लब को एक अत्याधुनिक साउंड सिस्टम प्रदान किया गया है।
इस आधुनिक साउंड सिस्टम के माध्यम से अब प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रमों की गुणवत्ता और बेहतर होगी। इससे पत्रकार साथियों एवं आमंत्रित अतिथियों को उत्कृष्ट ध्वनि व्यवस्था का लाभ मिल सकेगा, जिससे आयोजनों की गरिमा और प्रभाव दोनों में वृद्धि होगी।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, संयुक्त सचिव भूपेश जांगड़े एवं निवेदिता साहू सहित वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट दीपक पांडे, सत्येंद्र कर, प्रत्यूष शर्मा ,मुकेश वर्मा, अख्तर हुसैन,कुलदीप शुक्ला ,उमेश यदु तथा बड़ी संख्या में प्रेस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।
प्रेस क्लब परिवार ने इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए वरिष्ठ पत्रकार श्री संदीप तिवारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह योगदान क्लब की गतिविधियों को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा।
0

