रायगढ़ 8 अप्रैल (आरएनएस) जिले में अवैध शराब के कारोबारियों पर पुलिस और आबकारी विभाग ने ऐसा संयुक्त प्रहार किया कि गांव-गांव में फैले कच्ची शराब के नेटवर्क की कमर टूटती नजर आई, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत 7 अप्रैल 2026 को लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम पोतरा, बिरसिंहा और गमेकेला में सूचना मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और मौके से आरोपियों को रंगे हाथ अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ा गया, पहली कार्रवाई में राजेश भगत (उम्र 25 वर्ष) निवासी ग्राम पोतरा रोड किनारे बाड़ी के पास को 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, दूसरी कार्रवाई में परमेश्वर सिदार (उम्र 30 वर्ष) निवासी ग्राम पोतरा बीजागोड़ा को 10 लीटर महुआ शराब के साथ दबोचा गया, वहीं आबकारी विभाग की कार्रवाई में डोलेश्वर सिदार (उम्र 43 वर्ष) निवासी क्षेत्र लैलूंगा और विकांति भगत (उम्र 37 वर्ष) निवासी क्षेत्र लैलूंगा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया, चारों मामलों में कुल 35.5 लीटर महुआ शराब जब्त की गई और आरोपियों के घरों व बाड़ियों में तैयार हो रहा करीब 100 किलो महुआ पास मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, आबकारी उप निरीक्षक रागिनी नायक, कुशल पटेल, उज्ज्वल मेहर के साथ एएसआई परमेश्वर गुप्ता, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा और टीम की अहम भूमिका रही, इसी क्रम में पुसौर थाना क्षेत्र के टपरदा गांव में जगदीश सारथी (उम्र 31 वर्ष) निवासी ग्राम टपरदा को रनभांठा मार्ग पर 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ पकड़ा गया जो बिक्री के लिए ले जा रहा था, वहीं 8 अप्रैल को चक्रधरनगर पुलिस ने विजयपुर क्षेत्र में दबिश देकर प्रहलाद माखिजा (उम्र 54 वर्ष) निवासी विजयपुर चक्रधरनगर को उसके घर के पास अवैध देशी प्लेन शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 35 पाव शराब जब्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत कार्रवाई की, लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि पुलिस अब अवैध शराब कारोबार पर पूरी ताकत से वार कर रही है, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि “ऑपरेशन आघात” के तहत यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, यह कार्रवाई सिर्फ गिरफ्तारी नहीं बल्कि एक सख्त संदेश है ।


