राजनांदगांव 8 अप्रैल (आरएनएस) बसंतपुर थाना क्षेत्र स्थित गंज मंडी में खड़ी ट्रक से चना चोरी की वारदात ने हड़कंप मचा दिया लेकिन पुलिस ने ऐसी त्वरित कार्रवाई की कि महज 6 घंटे के भीतर पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया, मामला 5 अप्रैल 2026 का है जब सदर बाजार निवासी रौनक जैन के ट्रक क्रमांक CG 08 AU 5984 में चालक संतोष साहू द्वारा चना लोड कर तिरपाल और रस्सी से बांधकर मंडी परिसर के टीन शेड में खड़ा किया गया था, अगले दिन 6 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे जब ट्रक चेक किया गया तो पीछे से तिरपाल खुला मिला और जमीन पर चना बिखरा पड़ा था, वजन कराने पर करीब 300 किलो चना कम पाया गया जिससे चोरी की पुष्टि हुई, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 157/2026 धारा 331(4), 305, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्धों की पहचान की गई, संदेह के आधार पर शरद यादव (21 वर्ष) निवासी वार्ड 46 क्लब चौक बसंतपुर, बाबू मरकाम उर्फ शशि (21 वर्ष) निवासी वार्ड 43 शिकारीपारा महामाया चौक, देवेन्द्र राजपूत (18 वर्ष) निवासी वार्ड 46 क्लब चौक और उमेश विश्वकर्मा (26 वर्ष) निवासी वार्ड 46 बाजार चौक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, पूछताछ में चारों ने मिलकर ट्रक से 5 कट्टा चना चोरी करना स्वीकार किया, पुलिस ने आरोपी शरद यादव के कब्जे से 5 कट्टा चना लगभग 250 किलोग्राम कीमत करीब 17 हजार रुपये बरामद किया, वहीं देवेन्द्र राजपूत के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल CG 08 BD 4962 और बाबू मरकाम उर्फ शशि के कब्जे से एक्टिवा CG 08 AC 5054 जब्त की गई, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है, पूरी कार्रवाई में सउनि गोवर्धन देशमुख, प्रधान आरक्षक विनोद जाटव, आरक्षक दीपक जायसवाल, अतहर अली और जामिन्द्र वर्मा की अहम भूमिका रही, इस कार्रवाई ने साफ कर दिया कि मंडी में चोरी करने वालों के लिए अब बच निकलना आसान नहीं क्योंकि पुलिस की नजर हर गतिविधि पर है और कानून का शिकंजा कभी भी कस सकता है।


