जांजगीर-चांपा,08 (आरएनएस) जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। चांपा थाना क्षेत्र के हाथनेवरा घाट और पिपरदा घाट में छापेमारी कर अवैध रेत परिवहन में लगे 3 हाइवा और 1 ट्रैक्टर को जब्त किया गया।कार्रवाई के दौरान पिपरदा और हाथनेवरा घाट पर बिना चालक के खड़े हाइवा वाहन भी मिले, जिनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि चांपा, बिर्रा और बम्हनीडीह क्षेत्र के नदी घाटों से बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन कर सीमावर्ती जिलों में परिवहन किया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में गठित संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

