जांजगीर-चांपा, 08 अप्रैल (आरएनएस)। जिले में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न बैंक शाखाओं का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान के तहत बैंकों में आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस ने बैंक प्रबंधन को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की हिदायत दी है।
निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों को हमेशा चालू रखने, अलार्म सिस्टम को सक्रिय रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह अभियान जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

