जांजगीर-चांपा, 08 अप्रैल (आरएनएस) । जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करे हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को पीडि़ता ने थाना पामगढ़ में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि सुबह करीब 8:10 बजे वह अपने घर के सामने खड़ी होकर अपनी चाची से बातचीत कर रही थी। इसी दौरान गांव का ही निवासी हरिओम प्रजापति (31 वर्ष) वहां पहुंचा और गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी उसके पीछे-पीछे घर में घुस गया और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की।मामले की गंभीरता को देखते हुए पामगढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

