बीजापुर,08 अप्रैल (आरएनएस)। शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए आईडीबीआई बैंक, बीजापुर द्वारा शासकीय हाईस्कूल तुमनार में अपनी सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) पहल के तहत आवश्यक संसाधनों का वितरण किया गया।इस अवसर पर विद्यालय को वॉटर प्यूरीफायर, ग्रीन बोर्ड, लेजर प्रिंटर एवं फ्लोर कार्पेट जैसी उपयोगी सामग्री प्रदान की गई, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।कार्यक्रम में आईडीबीआई बैंक के मैनेजर चिरंजीवी, ग्राम सरपंच संदीप तैलाम, एसएमडीसी अध्यक्ष मुन्नाराम, एडीपीओ बी.एल. पुजारी, शिक्षकगण, ग्रामवासी एवं छात्र-छात्राएं गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।विद्यालय परिवार की ओर से एडीपीओ बी.एल. पुजारी ने बैंक द्वारा दिए गए इस जनभागीदारी सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।यह पहल न केवल छात्रों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि उन्हें एक स्वच्छ, आधुनिक और प्रेरणादायक वातावरण में सीखने का अवसर भी प्रदान करेगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

