जगदलपुर 8 अप्रैल (आरएनएस) बस्तर के जगदलपुर में नशे के सौदागरों पर पुलिस ने ऐसा सर्जिकल वार किया कि उड़ीसा से सप्लाई होकर आने वाला लाखों का गांजा जंगल के रास्ते ही पकड़ा गया, थाना बोधघाट पुलिस को 08 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर की HF डीलक्स मोटरसाइकिल में नीले बैग में गांजा लेकर कुरंडी जंगल होते हुए अडावाल की तरफ से जगदलपुर आ रहे हैं, सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर अडावाल रेलवे फाटक के पास नाकेबंदी कर घेराबंदी की गई, जैसे ही संदिग्ध बाइक पहुंची पुलिस ने तत्काल रोककर दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ में उनकी पहचान गणपति माली (40 वर्ष) निवासी मूर्त हांडी शनगुड़ा जिला कोरापुट उड़ीसा और श्याम सुंदर बीसाई (45 वर्ष) निवासी तेली धार गुड्डी तहसील कोटपाड जिला कोरापुट उड़ीसा के रूप में हुई, तलाशी लेने पर नीले बैग में सेलो टेप से लिपटे तीन पैकेटों में कुल 10.09 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत करीब 5,04,500 रुपये आंकी गई, आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, बिना नंबर की मोटरसाइकिल और 500 रुपये नगद भी जब्त किए गए, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर आरोपियों के खिलाफ धारा 20(b)(ii)(B) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया, इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक ललित नेगी, लोकेश्वर नाग, सहायक उप निरीक्षक दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग, सुनील मनहर, पवन श्रीवास्तव और आरक्षक टीम की अहम भूमिका रही, लगातार चल रही इस कार्रवाई से साफ है कि बस्तर पुलिस अब नशे के कारोबारियों पर हर रास्ते से नजर रखे हुए है
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

