भोपाल 8 अप्रैल (आरएनएस)। मिसरोद इलाके में कॉलेज छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। कालोनी में रहने वाला युवक उसके साथ बीते चार सालों से लगातार संबंध बना रहा था। हत्या की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया गया है। मंगलवार की रात थाने पहुंची पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
एसआई श्वेता शर्मा के मुताबिक मिसरोद में रहने वाली 19 साल की युवती कॉलेज में द्वित्तीय वर्ष की छात्रा है। पीडि़ता छात्रा ने पुलिस को बताया कि 2022 में जब वह नाबालिग थी, तभी उसके कॉलोनी में रहने वाला दीपक यादव उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। जहां उसने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक कैटरिंग का काम करता है।
उसके बाद से वह लगातार पीडि़ता का शोषण कर रहा था। अभी कुछ दिन पहले छात्रा को धमकाते हुए आर्य समाज मंदिर में ले गया, जहां उसने शादी भी कर ली। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ रखने का दबाव बनाने लगा। उसकी करतूतों से परेशान होकर पीडि़ता कल थाने पहुंची और पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर, आरोपी का गिरफ्तार कर लिया है।

