भोपाल 8 अप्रैल (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ भारती के अमर सपूत, महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे के बलिदान दिवस पर उनका पुण्य स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वीर मंगल पांडे ने अंग्रेजी हुकूमत को जिस तेवर और ताकत से ललकारा, उससे हर भारतीय का स्वाभिमान जागृत, 1857 की क्रांति की ज्वाला घर-घर तक पहुंची। उनका बलिदान राष्ट्र के लिए निर्भीक, कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित रहने का संदेश देता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

