भोपाल 9 अप्रैल (आरएनएस)।अपर मुख्?य सचिव खाद्य रश्मि अरूण शमी ने बुधवार को वीडियो कॉन्?फ्रेसिंग के माध्?यम से जिलों के अतिरिक्?त जिला दण्?डाधिकारी, नगर निगम एवं नगर पालिका के अधिकारी तथा ऑयल कंपनी एवं सीजीडी के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि ऐसे हाउसहोल्?ड जहां पीएनजी की लाईन कनेक्?ट की जा चुकी है, उनको आगामी 10 दिवस के अंदर पीएनजी सप्?लाई शुरू करें। ऐसे उपभोक्?ताओं को समझाईश भी दी जाये कि यदि उनके द्वारा पीएनजी सप्?लाई नहीं ली जाती है, तो भारत सरकार के निर्देशानुसार आगामी 03 माह में उनकी एलपीजी सप्?लाई बंद की जा सकती है। एसीएस शमी ने गृह विभाग के अधीन आने वाले संस्?थाओं/सुधार ग़ृ़हों के साथ-साथ पुलिस, सीएपीएफ, डिफेंस इस्?टेब्लिशमेंट, ऑफिसर्स कॉलोनी, सामान्?य प्रशासन पूल के घरों, पुलिस मुख्?यालय, पुलिस कॉलोनी, आदि में जहां से आस-पास पाईपलाईन बिछी हुई है, उनको प्राथमिकता के आधार पर पीएनजी कनेक्?शन देने के निर्देश दिये।
बैठक में बताया गया कि ऐसे क्षेत्र जहां पाईपलाईन बिछी हुई है, उनके रहवासियों एवं व्?यवसायियों की सूची तैयार की जाकर कॉलोनियों में कैम्?प लगाने की कार्यवाहीं की जा रही है। जिलों को निर्देश दिये गये कि प्रचार-प्रसार एवं कैम्?प लगाने की कार्यवाहीं में स्?थानीय निकाय नगर निगम एवं नगर पालिका के अधिकारियों तथा वार्ड पार्षद एवं अन्?य जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाये।
प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में जहां आस-पास पाईपलाईन गई है, उन क्षेत्रों की औद्योगिक इकाईयों की पहचान की जाकर पीएनजी पर शिफ्ट करने के निर्देश दिये गये। सीजीडी संस्?थाओं के मैन पावर में वृद्धि करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पॉली?टेक्निक आई.टी.आई. एवं अन्?य संस्?थाओं से प्रशिक्षार्थियों की सूची प्राप्?त कर सीजीडी संस्?था को उपलब्?ध करायी जा रही है, जो उन्?हें लघु प्रशिक्षण देने के बाद कार्य में लगायेंगे।
ऑयल कंपनी से प्राप्?त जानकारी के आधार पर, जिले के माईग्रेट लेबर तथा छात्रों को खाना पकाने के लिए गैस उपलब्?ध कराने के लिए ऑयल कंपनी द्वारा 5 केजी के सिलेण्?डर 1529 रूपये प्रति कनेक्?शन के मान से उपलब्?ध कराये जा रहे हैं। ऐसे सिलेण्?डर बगैर एड्रेस प्रूफ के प्राप्?त किये जा सकते हैं। ऐसे 5 केजी सिलेण्?डर को रिफिल कराने के लिए रिफिल चार्ज 585 रूपये है।
नगर निगम/नगर पालिका द्वारा जिंगल के माध्?यम से कचरा गाड़ी के द्वारा पीएनजी का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये हैं, जिससे हर घर को पीएनजी के लाभ एवं पीएनजी कनेक्?शन लगाने की प्रक्रिया से अवगत कराया जा सकता है। शादी गार्डन एवं केटरर्स तथा स्?ट्रीट वेण्?डर्स को 70 प्रतिशत सीमा के अधीन कमर्शियल सिलेण्?डर उपलब्?ध कराने के निर्देश दिये गये।
राज्?य शासन द्वारा पीएनजी कनेक्?शन प्रदाय करने के लिए सीजीडी संस्?थाओं को उनके आवेदन किये जाने के 24 घंटे के अंदर पाइपलाइन बिछाने की क्रह्र स्?वीकृतियां जारी की जा रही हैं। अभी तक समस्त स्?वीकृतियां जारी की जा चुकी हैं, कोई भी आवेदन शेष नहीं है।
प्रदेश में आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अभी तक 3226 स्थानों पर जांच की गई, 3961 एलपीजी सिलेण्डर जब्त किये गए तथा 11 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज कराई गई। प्रदेश के समस्?त जिला आपूर्ति नियंत्रक/अधिकारी एवं ऑयल कंपनी के अधिकारियों को सतत रूप से गैस एजेंसी एवं पेट्रोल पंपों की जांच करने के निर्देश दिये गये है।

