तेहरान,09 अपै्रल। अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्तों के युद्धविराम पर सहमति के बाद भी इजरायल ने बुधवार को लेबनान पर घातक हमला कर दिया, जिसके बाद खबर आई कि ईरान ने होर्मुज फिर से बंद कर दिया है। हालांकि, अब बताया जा रहा है कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह बंद नहीं किया है, बल्कि यहां से गुजरने वाले जहाजों के लिए नए नेविगेशन निर्देश जारी किए हैं। उसने बारूदी सुरंगों का खतरा बताकर वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं।
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने एक बयान में कहा, होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने का इरादा रखने वाले सभी जहाजों को समुद्री सुरक्षा के सिद्धांतों का पालन करने और समुद्री खदानों के खतरों से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी जाती है। बता दें कि ईरान ने 2 सप्ताह के युद्धविराम के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य को अस्थायी रूप से फिर से खोलने पर सहमति जताई है और अब यह पूरी तरह बंद नहीं है।
रिपोर्ट के मुताबिक, आईआरजीसी नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि जलडमरूमध्य से गुजरते समय जहाजों को अपनी सेनाओं के साथ समन्वय स्थापित करने की सलाह दी गई है, ताकि कोई घटना न हो। प्रस्तावित वैकल्पिक मार्ग को तहत ओमान सागर से प्रवेश करने वाले जहाजों को खाड़ी में आगे बढऩे से पहले लारक द्वीप के उत्तर की ओर जाना होगा। खाड़ी से बाहर निकलने वाले जहाजों सामान्यत: होर्मुज से रोजाना 60 जहाज गुजरते हैं, जो युद्ध में बंद था। युद्धविराम के बाद पिछले 24 घंटे में 2-3 जहाज गुजरे हैं और कुछ बीच में मुड़ गए। इससे लगा कि ईरान ने लेबनान पर हमले के बाद इसे बंद कर दिया है।
००

