सीहोर 9 अप्रैल (आरएनएस)।शहर के चर्च मैदान पर निशुल्क ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण और फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार की शाम को दो मुकाबले खेले गए। इसमें पहले मुकाबले में सीहोर रेड ने सीहोर बाइज को रोमांचक मैच में 1-0 से हराया। इसके अलावा दूसरा मुकाबला सीहोर चिल्ड्रन-सीहोर ग्रीन के मध्य खेला गया। इसमें सीहोर चिल्ड्रन की टीम 2-0 से विजय रही।
जिला फुटबाल एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि पहला मैच सीहोर रेड और सीहोर बाइज के मध्य खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में पहले तीन मिनिट में सीहोर रेड की ओर से स्ट्राइकर अलतमस ने एक गोल कर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिलाई। इसके अलावा दूसरा मैच सीहोर चिल्ड्रन-सीहोर ग्रीन के मध्य खेला गया था। जिसमें सीहोर चिल्ड्रन के रिहांस ने दो गोल किए। इस प्रकार सीहोर चिल्ड्रन ने ग्रीन को 2-0 से हराया।

