नई दिल्ली ,10 अपै्रल ,(आरएनएस)। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में झरने में डूबने से तीन नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह सभी लड़कियां हुकुमपेटा मंडल में बुर्जा पंचायत के पास मुल्लुंगुम्मी झरने को देखने गई थी। इस दौरान फोटो और सेल्फी लेने के लिए तीन लड़कियां पानी की धारा के बीच में मौजूद एक बड़ी चट्टान पर चढ़ गई, तभी अचानक फिसलकर सभी पानी में गिर गई।
पुलिस ने आगे बताया कि आस-पास मौजूद स्थानीय लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन पानी की तेज धार लड़कियों को बहा ले गई। इसके बाद पानी में उनके शव मिले। हालांकि, बाकी दो लड़कियां सुरक्षित बच गई। वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस और राजस्व अधिकारी ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

