रायपुर, 10 अप्रैल (आरएनएस)। जिले में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) योजना के अंतर्गत बैंक खाते से संबंधित त्रुटियों के सुधार के लिए समय-सीमा 18 अप्रैल तक निर्धारित की गई है।
जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक तथा आईटीआई संस्थानों में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थी, बैंक खाता बंद होने अथवा आधार से सीडिंग नहीं होने के कारण जिनकी छात्रवृत्ति राशि उनके खाते में जमा नहीं हो पाई है, वे पोर्टल http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन त्रुटि सुधार कर सकते हैं।
उक्त प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित समय-सीमा के भीतर त्रुटि सुधार नहीं करने पर छात्रवृत्ति राशि का हस्तांतरण रुक सकता है।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

