भोपाल 10 अप्रैल (आरएनएस)। छोला मंदिर इलाके में बैतूल की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। शादी का वादा कर दोस्त ने अपने ही घर में वारदात को अंजाम दिया। अब आरोपी ने शादी करने की बात से साफ इनकार कर दिया है। तब पीडि़ता ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। पुलिस के मुताबिक, 25 साल की युवती बैतूल की रहने वाली है। 2023 में वह पढ़ाई करने के लिए भोपाल आई थी। यहां उसकी मुलाकात हिमांशु अहिरवार से हुई थी।
आरोपी हिमांशु ने पहले युवती से दोस्ती की और फिर उसे अपने मालीखेड़ी स्थित घर पर ले गया। जहां उसने पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद से लगातार पीडि़ता का शोषण कर रहा था। अभी कुछ दिन पहले आरोपी युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया।
घटना के बाद युवती बैतूल चली गई, जहां उसने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जहां से केस डायरी आने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। अभी तक आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

