भोपाल 10 अपै्रल (आरएनएस)।ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (रूक्कक्कत्रष्टरु) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का समापन अभूतपूर्व उपलब्धियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ करते हुए विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी के चारों ताप विद्युत गृहों अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई, सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी, संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर व श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया ने सामूहिक रूप से वित्तीय वर्ष 2025-26 में 26,582.7 मिलियन यूनिट ताप विद्युत उत्पादन कर प्रदेश को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की। इस दौरान चारों ताप विद्युत गृह ने 81.45 त्न प्लांट उपलब्धता फैक्टर (क्क्रस्न) बनाए रखते हुए परिचालन दक्षता के उच्चतम मानक स्थापित किए। विद्युत गृहों की सभी इकाइयों ने निर्धारित मानकों के अनुरूप हीट रेट, विशिष्ट तेल खपत (स्श्चद्गष्द्बद्घद्बष् ह्रद्बद्य ष्टशठ्ठह्यह्वद्वश्चह्लद्बशठ्ठ) व ऑक्जलरी पावर कंजम्पशन हासिल करते हुए उत्कृष्ट तकनीकी प्रदर्शन किया।
एमपीईआरसी के मानकों से बेहतर रहा प्रदर्शन-परिचालन मानकों के संदर्भ में इस वर्ष अमरकंटक ताप विद्युत गृह फेज-ढ्ढढ्ढढ्ढ, सतपुड़ा ताप विद्युत गृह फेज-ढ्ढङ्क, श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह फेज-ढ्ढढ्ढ व फेज-ढ्ढ ने मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग (रूक्कश्वक्रष्ट) द्वारा निर्धारित क्क्रस्न मानकों से अधिक प्रदर्शन किया। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह यूनिट-10 ने 98.29त्न, श्री सिंगाजी सुपर ताप विद्युत परियोजना यूनिट-1 ने 94.55त्न, यूनिट-3 ने 88.77त्न और संजय गांधी ताप विद्युत गृह यूनिट-3 ने 85.92त्न क्क्रस्न हासिल करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। विशिष्ट तेल खपत में भी कंपनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रूक्कश्वक्रष्ट मानकों से कम खपत दर्ज की। वहीं अमरकंटक ताप विद्युत गृह फेज-ढ्ढढ्ढढ्ढ एवं सतपुड़ा ताप विद्युत गृह फेज-ढ्ढङ्क का हीट रेट निर्धारित मानकों से बेहतर रहा जबकि श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह फेज-ढ्ढढ्ढढ्ढ का हीट रेट रूक्कश्वक्रष्ट मानकों के लगभग समतुल्य रहा।
कंपनी कार्मिकों की कर्मठता को दिया श्रेय-प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में पॉवर जनरेटिंग कंपनी द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय अभियंताओं, तकनीकी कार्मिकों व ठेका श्रमिकों को देते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य न केवल प्रदेश की विद्युत आवश्यकताओं की सतत् आपूर्ति सुनिश्चित करना है बल्कि तकनीकी दक्षता, पर्यावरणीय जिम्मेदारी व परिचालन उत्कृष्टता के क्षेत्र में राज्य की विद्युत उत्पादन क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत पहचान भी स्थापित करना है। पॉवर जनरेटिंग कंपनी अपनी विभिन्न परियोजनाओं और नीतियों के विस्तार के साथ भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए सतत् प्रयासरत रहेगी।

