भोपाल 10 अप्रैल (आरएनएस)।दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को क्षेत्र के महाराणा प्रताप भवन के समीप पेविंग ब्लॉक एवं श्री चारभुजा मंदिर शिवाजी नगर के समीप सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन किया।
उन्होंने मंदिर में भगवान के दर्शन कर भूमि पूजन किया, जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में ईश्वर की बड़ी कृपा है हमारे यहां की हरियाली से क्षेत्र में बड़ा सुंदर वातावरण बनता है, हमें इस वातावरण को बनाए रखना है और इस हरियाली की रक्षा करने की जवाबदारी भी हम सभी लोगों की है। क्षेत्र में निरंतर तीव्र गति से विकास के कार्य हो रहे हैं, हर कार्य को अपनी समय अवधि में पूरा करने के विशेष निर्देश दिए गए हैं। राजपूत समाज के बंधुओ ने मुझसे एक निवेदन किया था जिसको मैं आज पूरा कर रहा हूं, पेविंग ब्लॉक लगने से राहगीरों को सुविधा मिलेगी साथ ही सुंदरता में भी निखार आएगा, हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के निवासियों की हर छोटी बड़ी समस्या का निवारण हो और उनकी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर हमारी विधानसभा क्षेत्र की एक अलग पहचान बनाएं।
भूमि पूजन के अवसर पर मंडल अध्यक्ष डॉ.प्रियेश उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल, राकेश जोशी, महेंद्र दवे, चंद्रशेखर तिवारी, विनोद प्रजापति, राजू कमले, चंद्रभान यादव सहित राजपूत समाज एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

