रुड़की,11 अपै्रल (आरएनएस)। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वाले 29 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही सभी का चालान कर दिया। पुलिस ने होटल और ढाबा मालिकों को भी शराब पिलाने पर कड़ी कार्रवाई चेतावनी दी। ऑपरेशन प्रहार के तहत जिलेभर में पुलिस की ओर से अपराधियों, हुड़दंगियों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार की रात गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों, होटल और ढाबों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

