रुड़की,11 अपै्रल (आरएनएस)। झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति के कैंप कार्यालय पर युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत में समारोह आयोजित किया गया। विधायक वीरेंद्र जाति ने नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। कहा कि युवा ही देश की राजनीति का भविष्य हैं। आने वाले समय में यही युवा नेता क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए कार्य करें और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए अभी से जुट जाएं। सभी ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

