भोपाल,11 अपै्रल (आरएनएस)। परवलिया इलाके में किसान की बॉडी मिली है। पास ही उसकी बाइक भी मिली है। मृतक की शिनाख्त कर ली गई है। पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है।मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस किसान की मौत को संदिग्ध हालात में होना बता रही है। हालांकि उसकी बॉडी पर चोटों के निशान नहीं मिले हैं।
पुलिस के मुताबिक आकाश गुर्जर पिता स्वर्गीय भारत सिंह गुर्जर (23) निवासी दौराहा जिला सीहोर खेती किसानी करता था। परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता की मौत के बाद मामा सुमेर सिंह के साथ रहता था।
मामा ने बताया कि भांजा शुक्रवार दोपहर घर से करोंद भोपाल जाने का बोलकर निकला था। शनिवार सुबह दस बजे पुलिस से सूचना मिली की भांजे की बॉडी परवलिया थाना इलाके के तारासेवनिया रोड स्थित फार्म हाउस के पास मिला है।
उसकी बॉडी पर चोट के निशान नहीं है, शरीर पर खून भी नहीं है। बॉडी अचेत अवस्था में राहगीर की सूचना पर पुलिस ने बरामद की। पास में उसकी बाइक भी खड़ी मिली है। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
वहीं पुलिस का कहना है कि शनिवार दोपहर को पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी है। पीएम रिपोर्ट में मौत के कारण साफ होने के बाद ही आगे की जांच तय की जाएगी।

