भोपाल,11 अपै्रल (आरएनएस)।जिला आयुष अधिकारी डॉ. अंतिम नलवाया के मार्गदर्शन में भोपाल मे मनाया गया। होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ सैमुअल हैनीमैन जी की 271वीं जंयती के उपलक्ष्य में जिले के शासकीय होम्योपैथी औषधालयों तथा आयुष विंग द्वारा नि:शुल्क होम्योपैथी स्वास्थ्य शिविर एवं होम्योपैथी प्रचार प्रसार हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य परामर्श का आयोजन किया।
शासकीय होम्योपैथी औषधालय विधायक विश्राम गृह भोपाल में शिविर का शुभारंभ प्रमुख सचिव विधानसभा द्वारा होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी विधायक विश्राम गृह डॉ.उधम साहू द्वारा विश्व होम्योपैथी दिवस की थीम “दीर्घकालिक स्वास्थ्य के लिए होम्योपैथी” होम्योपैथी के माध्यम से सामंजस्य : सीमाओं से परे उपचार” व होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के लाभों पर व्याख्यान किया तथा जन सामान्य को अधिक से अधिक होम्योपैथी उपचार अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
शिविरो में रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सामान्य ज्वर, श्वास, कास, अतिसार, वमन, चर्मरोग, उदर रोग, रक्ताल्पता, कमज़ोरी, श्वेत प्रदर अन्य महिलाओं संबधी समस्याएं, हाई ब्लड़ प्रैशर, मधुमेह इत्यादि की होम्योपैथी पद्धति से चिकित्सा की गई तथा होम्योपैथिक औषधियों का वितरण किया गया। ग्रीष्मकालीन भीषण गर्मी से बचाव हेतु प्रिवेटिव होम्योपैथी औषधि दी गई।

