कबीरधाम 12 अप्रैल (आरएनएस) अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए बाइक से तस्करी कर रहे दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया, मामला 11 अप्रैल 2026 का है जब चौकी रणवीरपुर पुलिस टीम क्षेत्र में जुर्म जरायम की पतासाजी के दौरान गश्त कर रही थी तभी ग्राम बिरेन्द्रनगर में मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम टाटीकसा निवासी अमीत कुमार साहू और प्रदीप साहू लाल रंग की पल्सर मोटरसाइकिल में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर रणवीरपुर की ओर आ रहे हैं, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए गवाहों को साथ लेकर ग्राम कोसमंदा मोड़ के पास मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर दी और कुछ ही देर में बताए गए हुलिए की बाइक क्रमांक CG 09 JN 8301 को रोका गया, पूछताछ में दोनों ने अपना नाम अमीत कुमार साहू और प्रदीप साहू निवासी टाटीकसा बताया, जब तलाशी ली गई तो एक हरे-पीले-सफेद रंग के थैले से 32 पौवा सीजी कंपनी फाइन डिलक्स व्हिस्की (प्रत्येक 180 एमएल) कुल 5760 एमएल अवैध शराब बरामद हुई, दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके, पुलिस ने मौके पर ही 3840 रुपये कीमत की शराब और करीब 50 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल सहित कुल 53,840 रुपये का माल जब्त कर लिया, दोनों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 41/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है, पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल और अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी लोहारा कृष्ण कुमार चन्द्राकर के नेतृत्व में अंजाम दी गई, रणवीरपुर चौकी की टीम ने तेजी और सटीक सूचना के आधार पर इस तस्करी को नाकाम कर दिया, पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या बिक्री की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि ऐसे अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके,
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

