काशीपुर,12 अपै्रल (आरएनएस)। घर से बाहर निकलते ही घाते लगाकर बैठे पिता-पुत्र ने युवक पर हमला कर मारपीट कर दी। आरोपियों ने बीच-बचाव को आई मां और पत्नी पर भी हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलीगंज रोड निवासी ललित कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि हरनेक सिंह व उसके पुत्र ने पूर्व में उसके प्लाट से ईंट-पत्थर उठा लिए थे। उसने पुलिस से शिकायत की थी। तबसे दोनों उससे रंजिश रखते हैं। नौ अप्रैल की देर शाम वह किसी कार्य से घर से बाहर निकला था। तभी घर के बाहर घात लगाकर बैठे दोनों ने उसे रास्ते में रोककर मारपीट शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर उसकी मां व पत्नी व पड़ोसी मौके पर आए। आरोपियों ने उसकी मां व पत्नी के साथ भी मारपीट की। पीडि़त ने आरोपियों से जान व माल का खतरा बताया है। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

