बागेश्वर,12 अपै्रल (आरएनएस)। भाजपा महिला मोर्चा की पार्टी जिला कार्यालय में रविवार को मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और गांव चलो, बस्ती चलो अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने पर जोर दिया गया। साथ ही महिला सम्मेलन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रेखा गोस्वामी तथा संचालन जिला महामंत्री सुनीता टम्टा ने किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गडिय़ा, खड़क सिंह टंगडिय़ा, भावना गढिय़ा, आशा फुलारा,भावना रावत, उर्वशी गडिय़ा, हेमा धपोला, रजनी बिष्ट, सरिता पपोला, नीमा नगरकोटी, गीता ऐठानी, रेशम, मुस्कान त्यागी, बसंती देवी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

