बागेश्वर,12 अपै्रल (आरएनएस)। जिले में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी जीबी पांडेय ने बताया कि जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है। उपभोक्ताओं को समयबद्ध और नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। विभिन्न क्षेत्रों में कुल 845 गैस सिलेंडरों का वितरण किए गए। रविवार को इंडेन गैस एजेंसी ने अमसरकोट, डोबा, धारी, सिमी, नरगोल, ठाकुरद्वारा, कैलखुरिया और पेट्रोल पंप क्षेत्र में 295 सिलेंडर वितरित किए। गरुड़ क्षेत्र में देवनाई, पचना और ढोलगांव में 260, कपकोट में झोपड़ा और शामा क्षेत्र में 100 और कांडा एजेंसी ने कांडा बाजार, धपोली, सातचौरा और धिंधारतोला में 100 सिलेंडर का वितरण किया। वहीं, शुभम गैस एजेंसी गरुड़ ने कठायतवाड़ा, मंडलसेरा, बिलौना, जौलकांडे, लेटी और शीशाखानी क्षेत्रों में 90 सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। शिखर भारत गैस सर्विस ने प्लांट से लोड मिलने के बाद कपकोट, अंसों और बोहाला क्षेत्रों में भी गैस वितरण किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

